Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: नागपंचमी के अवसर पर पोड़ीदलहा मेले में अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्रवाई

Vivek Sahu

Thu, Jul 31, 2025
थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ीदलहा पहाड में दिनांक 29.07.25 को हुए ऐतिहासिक मेले में बड़ी संख्या में *नाग पंचमी* के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन एवं मेले का आनंद लेने आए थे। यह मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ मेला* सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में स्टील के कड़े पहनने वाला युवकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसे लगभग 5000 नग स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था। @ कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था। @ इसके अतिरिक्त, कुछ युवकों द्वारा स्टील के पंच (मुक्के में पहनने वाले हथियार) भी पहने गए थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उतरवाया। *सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की सक्रिय उपस्थिति* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार* के नेतृत्व में *निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा* पुलिस टीम द्वारा लगातार मेले में पेट्रोलिंग की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए। इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। प्रेस के माध्यम से जनता को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि पोड़ीदलहा मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। *⏩ जांजगीर-चांपा पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी*। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। ⏩ *पुलिस अधीक्षक* द्वारा इंसीडेंट फ्री रहे आयोजन में ड्यूटी पर तैनात समस्त स्टाफ को शाबाशी और प्रशंसा दी है। भविष्य में अच्छे से अपनी ड्यूटी संपादित करने हेतु प्रोत्साहित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन