Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: बिलासपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर की सरप्राइज चेकिंग

Vivek Sahu

Tue, Feb 20, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार सभी शहरी थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले विगत 6 माह में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग की गयी। यह सरप्राइज़ चेकिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री कृष्ण कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित केंद्र) श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री डेरहा राम टण्डन, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अजय कुमार, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह तथा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहुजा के पर्यवेक्षण में कई गयी। चेकिंग के दौरान विगत 6 माह में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को सुबह 5 बजे से 7 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है। उक्त चेकिंग की कार्यवाही में सभी शहरी थानों के प्रभारी मय स्टाफ के मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन