Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमलोगों की विभिन्न समस्याएं

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
सक्ती,  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्रीमती पन्ना द्वारा जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागीय अधिकारियो की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। जनदर्शन में आज कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में आज मालखरौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुदरी निवासी श्रीमती श्रद्धा चौहान ने राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आज सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुँची। उन्होंने बताया कि उनके शादी हुए 14 वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है जिसके लिए वह आज सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए, जिस पर जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर ने तत्काल आवेदक के नाम से राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर के हाथों कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार विकासखंड मालखरौदा के ग्राम सकर्रा निवासी श्री पंकज चंद्रा पिता स्व श्री हरवंश चंद्रा ने मृतक श्री हरवंश चंद्रा के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ती करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। इसी प्रकार जैजैपुर तहसील के ग्राम दतौद निवासी श्री पंचराम राही ने मछली पालन के लिए लोन के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा राजस्व, आवास, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन