Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: कलेक्टर रायगढ़ ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां की निरस्त।

Vivek Sahu

Thu, Sep 21, 2023
कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां की निरस्त सभी को डेंगू नियंत्रण के लिए फील्ड में उतरने के दिए निर्देश साफ सफाई, डेंगू लार्वा सोर्स रिडक्शन और जन जागरूकता के काम मिशन मोड में करने के लिए कहा रायगढ़, ( न्यूज उड़ान 20 सितंबर 2023) डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। जो लोग अवकाश पर गए हैं उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए।   अधिकारी कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं। उन्होंने आयुक्त नगर निगम तथा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई व्यवस्था, दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है। नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन