Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का शीघ्र सर्वे करने कलेक्टर के निर्देश

Vivek Sahu

Thu, Mar 21, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। पिछले तीन चार दिनों से रोज शाम में बारिश हो रही है। गत चार दिनों में राजस्व विभाग द्वारा 38 मिमी बारिश दर्ज की गई है।   उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए हैं। यथासंभव त्वरित गति से प्रकरण की स्वीकृति के साथ प्रभावित किसानों को भुगतान भी किया जाये। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित किसानों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा है।   जिले में बेमौसम बारिश का ज्यादा असर बिल्हा, बोदरी, मस्तुरी एवं बिलासपुर तहसील में अधिक हुआ है। कलेक्टर ने फसल क्षति के अलावा मकान क्षति, जन-धन हानि, पशु हानि आदि की क्षति का भी आकलन करने को कहा है। चूंकि फसल क्षति पर बीमा का भी फायदा मिलता है। इसलिए बीमा एजेण्ट भी सर्वे टीम के साथ रहें। अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की फसल का नुकसान 30 प्रतिशत से अधिक होता है, उन्हें नियमानुसार आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिये जाने का प्रावधान है।   जिले में रबी फसलों के अंतर्गत मुख्य रूप से गेहूं, चना, अलसी, राई, सरसों एवं अन्य फसल शामिल हैं। आरबीसी के साथ ही किसान यदि बीमा कराए हों, तो उन्हें बीमा योजना का भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही रबी बागवानी के अंतर्गत टमाटर, बैगन, फुलगोभी, पत्तागोभी, प्याज आलू जैसे फसलों को भी बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से क्षति का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा किया जायेगा।   कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को संजीदगी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन