Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर के निर्देशन में जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का 29 अगस्त को होगा आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में मताधिकार के लिए लोगो को जागरूक करने तथा 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं सहित अन्य पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में शत प्रतिशत मतदान में लोग शामिल हो सके। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में 29 अगस्त को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का सुबह 8 बजे बस स्टैंड, बीओ ऑफिस के पास से शुरुआत होकर दीनदयाल स्टेडियम तक आयोजन कराया जा रहा है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी इच्छुक व्यक्ति गूगल शीट एवं लिंक https://forms.gle/PDJtuqLwGQAdNncd8 के माध्यम से 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा कर शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा। कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जिला स्तरीय मैराथन में शामिल होने के लिए अपील की है। जिला प्रशासन सक्ती द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जिला स्तरीय मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन करवाकर जिले के सभी नागरिक शामिल होकर कार्यक्रम के आयोजन में सहभागी हो सकते हैं। कलेक्टर ने इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर सफल बनाने के लिए उक्त दिवस को दिव्यांग नागरिकों, उभयलिंग मतदाताओं, महिला स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन सहित अन्य सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही मानव श्रृंखला तैयार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने तथा सभी ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों को सभी आवश्यक तैयारी के साथ उक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा और अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी श्री हरी पटेल मोबाइल नंबर 9131465669 से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर ने योजनाबद्ध ढंग से सारी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन