Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: जिला प्रशासन के त्वरित प्रयास से 80 मजदूर सकुशल आए अपने घर कलेक्टर और एसपी को मजदूरों ने मिलकर दिया धन्यवाद

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
सक्ती, सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभांठा सरपंच के द्वारा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा को आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनके गांव के लगभग 19 परिवारों में से करीब 80 मजदूर ( महिला पुरुष एवम् बच्चे) ईट भट्ठा में काम करने के लिए पिठूरिया, रांची (झारखंड) गए हैं, जिसे ईट भट्ठा के ठेकेदार के द्वारा वहां पर प्रताड़ित किया जा रहा है तथा वापस आने नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों के द्वारा सरपंच को मदद हेतु एक आवेदन भेजा गया है जिसमें मजदूरों ने अपनी समस्या को ग्राम सरपंच को अवगत कराते हुए वापस लाने जिला प्रशासन से गुहार लगाई, जिस पर जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा तत्काल रांची के स्थानीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मजदूरों को छुड़ाने के लिए प्रयास करने कहा गया, जिस पर तत्काल 15 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम भेजकर मजदूरों को वापस भेजने का प्रबंध किया गया। 80 मजदूर दिनांक 24.02.2024 को ट्रेन में बैठकर 25.02.24 को सकुशल अपने गृह जिला सक्ती पहुंच गए हैं। आज दिनांक 27.02.24 को मजदूर अपने परिवार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य लोगों के साथ कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर उन्हें अपना धन्यवाद ज्ञापित किए, कलेक्टर और एसपी के द्वारा सभी को समझाइए दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन