Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी बिलासपुर में फहराय तिरंगा।

Vivek Sahu

Sun, Jan 26, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा झण्डा फहराएंगे।   वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के गणतंत्र दिवस संदेश वाचन के साथ ही आयोजित परेड की सलामी लेंगे।   इस अवसर पर स्कूली बच्चों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित शासकीय विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की शानदार झांकी प्रदर्शनी भी देखने का मौका मिलेगा।   गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी का समारोह स्थल पर आगमन होगा।   इसके बाद 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी, 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, बैण्ड द्वारा मार्च धुन, 9.06 बजे हर्ष फायर, 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट, 9.18 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, 9.39 परेड निष्क्रमण की कार्यवाही, 9.48 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.17 बजे विकास कार्यों पर आधारित झांकी प्रदर्शन, 10.47 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान तथा 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन