Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: लेक्टर ने सिकल सेल जांच शिविरों का किया निरीक्षण घर-घर दस्तक देकर करें सिकल सेल एनीमिया की जांच

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान)  कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सिकल सेल एनीमिया जांच शिविरों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जिले में ये विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने आज शहर के सेन्ट्रल जेल, देवरी खुर्द, पेण्ड्री (मस्तुरी) और लगरा का दौरा कर सिकल सेल जांच शिविरों का जायजा लिया।   सीएमएचओ डाॅ. अनिल श्रीवास्तव भी साथ थे। उन्होंने स्कूल, काॅलेजों में जांच शिविर संपन्न होने के बाद घर-घर दस्तक देकर सिकल सेल की जांच करने के निर्देश दिए।   उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत शून्य से 40 वर्ष तक के लोगों की निःशुल्क सिकल सेल जांच की जा रही है। वर्ष 2023-24 में 4 लाख 19 हजार लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 2 लाख 20 हजार जांच किये जा चुके हैं। इनमें लगभग 1400 सिकल सेल केरियर एवं 135 बीमार लोगों की पहचान हुई है। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने सबसे पहले केन्द्रीय जेल में आयोजित जांच शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने 40 वर्ष उम्र तक के सभी कैदियों की सिकल सेल जांच कराने के निर्देश दिए। महिला कैदियों के लिए अलग से शिविर लगाने को भी कहा है। कैदियों से चर्चा कर जेल में मिल रहे भोजन और स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। जेल परिसर से उस भवन को भी देखा जो कि जेल सुरक्षा को ताक पर रखते हुए अवैध रूप से निर्मित किया गया है।   उन्होंने इसके बाद वे देवरी खुर्द स्थित आदर्श कन्या आश्रम पहुंचे। उन्होंने सिकल सेल के जांच रिपोर्ट की स्वयं पोर्टल में एण्ट्री कर प्रक्रिया की जानकारी ली। बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए मन लगाकर पढ़ने को कहा। उनसे भावी कैरियर के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने पेण्ड्री ब्लाॅक मस्तुरी सांदीपनि नर्सिंग काॅलेज में चल रहे शिविर का भी जायजा लिया। नर्सिंग छात्राओं से चर्चा कर उनकी फीस एवं काॅलेज में मिल रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।   नर्सिंग छात्राओं के लिए दी बस वाहन एवं स्मार्ट क्लास की स्वीकृति - कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जांच शिविरों की निरीक्षण के क्रम में लगरा का दौरा किया। शासकीय नर्सिंग काॅलेज में लग रहे शिविर का जायजा लिया। उन्होंने नर्सिंग छात्राओं से चर्चा की। उनकी दिक्कतों और समस्याओं को सुना। छात्राओं के आग्रह पर कलेक्टर ने डीएमएफ मद से एक बड़े बस खरीदने की सशर्त स्वीकृति प्रदान की।   गौरतलब है कि नर्सिंग छात्राएं प्रशिक्षण के लिए सिम्स बिलासपुर आती हैं। उन्हें आने-जाने में काफी असुविधा होती हैं। इसे महसूस करते हुए कलेक्टर ने बस खरीदने की स्वीकृति प्रदान करते हुए जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।   नर्सिग छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लास की भी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर डाॅ. सौरभ शर्मा, डीपीएम पीयुली मजूमदार भी उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन