Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट सौंपे सेक्टर अधिकारी: कलेक्टर।सेक्टर अधिकारियों की बैठक

Vivek Sahu

Fri, Mar 29, 2024
बिलासपुर,( न्यूज उड़ान ) लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव में सेक्टर अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के हर गतिविधि में शामिल हो। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों का जायजा लेकर मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए।   बैठक में कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा से मतदान तक चुनाव प्रबंधन के लिए अपने सेक्टर के मतदान केंद्रों के लिए उत्तरदायी होते है। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए मूलभूत सुविधाएं जैसे रैम्प, प्रकाश, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी एकत्रित करें। सेक्टर अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में ईव्हीएम एवं व्हीपेट मशीनों के बारे में मतदाताओं को जानकारी दें और मतदान के लिए जागरूक करें। सेक्टर अधिकारी राजनीतिक दलों के कार्यालय मतदान केंद्रों से 100 मीटर की दूरी पर होने की जांच करने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता से संबंधित विषयों पर पैनी नजर रखेगा। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी प्रपत्रों का अध्ययन करने के साथ ही अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम द्वारा सेक्टर ऑफिसर को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। आदर्श आचरण संहिता का पालन, समस्याग्रस्त क्षेत्रों की पहचान, असुरक्षित मतदाता समूहों की पहचान करने तथा विभिन्न प्रपत्रों में रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट करने के संबंध में जानकारी दी गई।   मतदान पूर्व दिवस की तैयारी में मतदान दलों को सामग्री सहित मतदान केंद्रों में सुरक्षित पहंुचाना, किसी भी प्रकार की शंका होने पर समाधान करना तथा कंट्रोल रूम को रिपोर्ट करने का दायित्व सेक्टर अधिकारी का है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित 138 सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन