Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

: थाना रतनपुर में आयोजित किया गया सियान चेतना कार्यक्रम। अभियान में रतनपुर के वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान।

Vivek Sahu

Fri, Aug 1, 2025
इस अभियान में मिल रहा वरिष्ठ जनों के अनुभव का लाभ और सतत मार्गदर्शन व भरपूर सहयोग। बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और संवाद को प्राथमिकता देने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा चलाया जा रहे ‘सियान चेतना अभियान’ अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।   इसी क्रम में अभियान का सातवां चरण रतनपुर के भीम चौक स्थित आत्मानंद कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें जेष्ठ नागरिक संघ के सहयोग से दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया।   इस अभियान के नेतृत्वकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह का उद्देश्य साफ है — समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़े, और उन्हें अकेलेपन व उपेक्षा की स्थिति से बाहर लाकर संरक्षित और सम्मानजनक वातावरण दिया जाए।   कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा ने भावुक संदेश दिया कि “यह सिर्फ अभियान नहीं, हमारी मानवीय जिम्मेदारी है” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसपी अर्चना झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा— “हमारे बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवार को संवारने और समाज को दिशा देने में समर्पित कर दिया। आज वही बुजुर्ग जब उपेक्षा, अकेलेपन और उत्पीड़न के शिकार होते हैं, तो यह समाज के लिए आत्ममंथन का विषय है।” उन्होंने कहा कि सियान चेतना अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि पुलिस की मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी है।   इसके तहत अब पुलिस बुजुर्गों से नियमित संपर्क में रहेगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और ज़रूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।   वरिष्ठ नागरिक संगठन का समर्थन — “यह संवेदनशीलता और कर्तव्यबोध का प्रतीक” छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कांफ्रेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश देवरस ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा— “हमारे बुजुर्ग समाज की नींव हैं। ‘सियान चेतना अभियान’ जैसी पहल समाज को यह याद दिलाती है कि बुजुर्गों के अनुभव और मूल्यों को सम्मान देना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने इस अभियान को राज्यव्यापी स्तर पर ले जाने की जरूरत जताई और कहा कि यह “बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सामाजिक आंदोलन बन सकता है।”   सियान चेतना अभियान के सातवे चरण का कार्यक्रम रतनपुर भीम चौक स्थित आत्मानंद कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ जिसमें भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित आये जिन्हे श्रीफल व शाल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।   उक्त कार्यक्रम में, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कांफ्रेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश देवरस, श्री अरविंद दीक्षित, थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर , जनप्रतिनिधी गण व अन्य गणमान्य नागरिक तथा लगभग 100 वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन