Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का 10 सितंबर को हुआ शुभारंभ।

Vivek Sahu

Sun, Sep 10, 2023
सक्ती खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजन के बाद दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 10 और 11 सितम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में आयोजित कराया जा रहा है। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ 10 सितंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय सक्ती के कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में किया गया। आयोजन 10 सितम्बर को 100 मीटर दौड़, गेंड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कबड्डी, संखली एवं खो-खो खेल का आयोजन हुआ। इसी तरह 11 सितम्बर को गिल्ली डंडा, कंचा (बांटी), कुश्ती, पिट्ठूल और रस्साकसी खेल का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल 2023 के सुव्यस्थित आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित तिथियो को सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन