Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: फंदे में मिली महिला की लाश, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

Vivek Sahu

Thu, Jan 5, 2023

कोरबा। जिले में ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें महिला की आत्महत्या या हत्या है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना दीपका थाना अंतर्गत ग्राम तिवरता-झाबर मार्ग में दोपहर के वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से लगे कोसाबाड़ी में एक महिला की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लहूलुहान हालत में लाश देखी गई। मृतका की पहचान ग्राम झाबर के आमापारा मोहल्ले की रहने वाली जैत कुंवर पति स्वर्गीय शंकर कंवर 44 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक गमछे के सहारे लगाए गए फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली लाश के घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उसका चप्पल पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट होने से सिर फटा हुआ और मुंह पर खून तथा बाल बिखरे हुए थे। आसपास चूड़ी भी टूटी हुई मिली है।

चोट के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूचना उपरांत मौके पर दीपका पुलिस पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस के ने पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। उनके द्वारा पुलिस को कुछ जानकारियां हासिल कर उपलब्ध कराई हैं। दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने कहा है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन उसके सिर पर चोट के मद्देनजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसमें मौत के कारण का पता चलने उपरांत विवेचना आगे बढ़ाई जा सकेगी। बताया जा रहा है कि उसके दो बच्चे हैं जो अलग रहते हैं। जिससे मृतका मानसिक तौर पर कुछ कमजोर भी थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन