Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: विश्व आदिवासी दिवस-2023 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर, विधायक भी पहुंचे आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा में

Vivek Sahu

Thu, Aug 10, 2023
सक्ती।   विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नवगठित सक्ती जिले के सामुदायिक भवन में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विविध आयोजन तथा विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण किया गया। जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर, विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और आदिवासीजन आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा में पहुंचे। इसके साथ ही इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलारीखुर्द तथा प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास सक्ती की छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत के गायन तथा आदिवासी महापुरुषों को फूल और माला अर्पित कर की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव ने समस्त जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है और आज पूरा देश, प्रदेश और विश्व, आदिवासी दिवस के दिन को त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कृति और परंपरा को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सभी आदिवासी नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन नवगठित सक्ती जिले के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में है। क्योंकि आज जिले में विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में आज आदिवासीजन और जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित होकर इस दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वेशभूषा और आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा प्रदेश की पहचान है। हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कलेक्टर ने सभी आदिवासीजनो से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए बेहतर कार्य करने कहा। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैजैपुर विधायक श्री केशव प्रसाद चंद्रा ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक है। जल, जंगल, जमीन की चिंता करने वाला और उसकी रक्षा करने वाले ऐसे समाज को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि कुछ अच्छा कार्य करता है तो इससे पूरा समाज गौरवान्वित होता है। इसलिए हर व्यक्ति को बेहतर कार्य करने का प्रयास जरूर करना चाहिए। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ती से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन अधिकार पत्र का वितरण, वन अधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों को अभिसरण मद अंतर्गत भूमि समतलीकरण की स्वीकृति का वितरण, कृषि विभाग के तहत स्प्रिंकलर का वितरण, उद्यान विभाग अंतर्गत मुनगा, पपीता, कटहल के पौधों का वितरण, मत्स्य विभाग अंतर्गत जाल का वितरण, खेल पुरस्कार वितरण, नगर पालिका द्वारा बर्तन वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर चांपा श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, श्रीमती गीता देवांगन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्रीमती सुषमा जयसवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती श्री राजेश राठौर, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा श्रीमती लखेश्वरी देवा लहरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती पत्रिका दयाल सोनी, अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा श्री प्रीतम अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राम बाई सिदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय सिंह सहित आदिवासी समाज के विभिन्न सदस्य, विभिन्न गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र छात्राए, ग्रामीणजन और भारी संख्या में आदिवासीजन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन