Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : टाटा मोटर्स के नाम पर नकली यूरिया बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4240 लीटर माल जब्त।

कोरबा ब्रेकिंग:

टाटा मोटर्स के नाम पर नकली यूरिया बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4240 लीटर माल जब्त।

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांच अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज।

कोरबा/दीपका ( दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस ने नकली यूरिया बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर आरोप है कि वह टाटा मोटर्स के नाम पर नकली यूरिया की बिक्री कर रहा था। मामले का खुलासा टाटा मोटर्स के जांच अधिकारी की जांच के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स के जांच अधिकारी को कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे यूरिया की जानकारी मिली थी।

जांच के दौरान कथित तौर पर नकली यूरिया बेचने वाले आरोपी को पकड़ा गया। इसके बाद जांच अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत दीपका पुलिस से की।

शिकायत के आधार पर दीपका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में यूरिया के डिब्बे भी बरामद किए हैं।

212 डिब्बों में मिला 4240 लीटर यूरिया

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 212 डिब्बे जब्त किए गए।

प्रत्येक डिब्बे में 20 लीटर यूरिया भरा हुआ था। इस हिसाब से कुल 4240 लीटर यूरिया पुलिस ने जब्त किया है।

जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

टाटा मोटर्स के नाम के इस्तेमाल पर सवाल

मामले में टाटा मोटर्स के नाम का इस्तेमाल कर कथित रूप से नकली यूरिया बेचे जाने का आरोप सामने आया है।

कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया कहां से आया था और इसे किन स्थानों पर बेचने की तैयारी थी। इसके अलावा इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

दीपका पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नकली उत्पादों की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने जब्त सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन