Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : अधिवक्ता संगीता चौहान नगर पालिक निगम कोरबा की विधिक सलाहकार नियुक्त …

कोरबा (न्यूज उड़ान )शहर के युवा अधिवक्ता श्रीमती संगीता चौहान को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति के बाद कोरबा के समाज एवं अधिवक्ता संघ में खुशी व्यक्त किया है।

श्रीमती संगीता चौहान को उनके सिविल और उपभोक्ता मामलों में अनुभव और विधिक क्षेत्र में मिल रही सफलताओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगीता चौहान ने बताया कि यह नियुक्ति उनके कार्यक्षेत्र में मिली उपलब्धियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के मामलों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

श्रीमती संगीता चौहान ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, निगम महापौर संजू देवी राजपूत, निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया ।

संगीता की नियुक्ति पर युवा अधिवक्ताओं और जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के पदाधिकारियों, चौहान समाज ने बधाई दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन