Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

बिलासपुर : आज कोर्टयार्ड मेरियट में बीएनआई की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई।

आज कोर्टयार्ड मेरियट में बीएनआई की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरणपाल चावला, बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय, सचिव देवेंद्र बघेल, विजिटर होस्ट मनीष जैन सहित बीएनआई के 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना, नेटवर्किंग को सशक्त बनाना तथा स्थानीय स्तर पर व्यापार के अवसरों का विस्तार करना रहा।

बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर किरण पाल चावला ने अपने संबोधन में बीएनआई के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह संगठन “Givers Gain” की भावना पर आधारित है, जहाँ सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग करते हैं।

वहीं बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष सचिन यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस चैप्टर के माध्यम से अब तक सभी सदस्यों को कुल मिलाकर 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्राप्त हो चुका है, जो संगठन की मजबूती और आपसी विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य अतिथि अजित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है।

बीएनआई जैसे संगठन न केवल व्यापार को गति देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया तथा एक-दूसरे के साथ संभावित सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

साथ ही, आने वाले समय में संयुक्त रूप से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन