Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन।

बालकोनगर (न्यूज उड़ान ) भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनपुरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं पाढ़ीमार, बालकोनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और बालको मुख्य कार्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा उपस्थित थे।

वहीं पाढ़ीमार के सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री एवं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालकोनगर कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष जय राठौर, पार्षद हितानंद अग्रवाल एवं रजत प्रसाद खूटे सहित अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्य के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद किया।

बालको सीएसआर ने अपने प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत आधारभूत संरचना सोनपुरी पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया।

साथ ही पाढ़ीमार में प्रस्तावित सामुदायिक भवन का भूमि पूजन हुआ, ये आधारभूत संरचना ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में सामुदायिक जीवन को ऊपर उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

सोनपूरी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सार्वजनिक बैठकों के लिए बेहतर स्थान के रूप में काम करेगा। इससे सोनपुरी पंचायत के समस्त ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको के सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा "बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रहा है। सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य ग्रामीणों के सभी सामाजिक आयोजनों और ग्राम विकास से जुड़े निर्णयों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे।

बालको शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में निरंतर योगदान देकर स्थानीय समुदाय के जीवन को बेहतर बना रहा है।

उद्योग और समाज के इस सहयोग से कोरबा के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि इस सामुदायिक भवन को अपनी संपत्ति मानकर इसकी देखरेख करें और इसका उपयोग गांव के समग्र विकास के लिए करें।"

निर्माण कार्य की सराहना पर अपने संदेश देते हुए बालको के सीईओ श्री राजेश सिंह ने कहा “हमें खुशी है कि बालको स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में समुदाय के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है।

सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के माध्यम से हम लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और समाज के समग्र विकास में योगदान देने के लिए कटिबद्ध हैं।“

बालको सीएसआर की आधारभूत संरचना विकास पहल का हिस्सा हैं।

पिछले 3 वर्षों में सामूहिक प्रयास से कंपनी ने 85 से अधिक इनफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किये हैं जिसमें सड़क, सामुदायिक भवन, बच्चों का पार्क निर्माण तथा आंगनवाड़ी केंद्र एवं सरकारी स्कूल का नवीनीकरण शामिल है।

इससे 20 गाँवों में 20,600 से अधिक लोगों को लाभान्वित हुए हैं। क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कंपनी आवश्यक बुनियादी ढाँचे के निर्माण में निवेश कर रहा है।

पिछले दो महीनों में कंपनी ने अधोसरंचना कार्यक्रम के तहत नेहरू नगर सामुदायिक भवन, सिविक सेंटर स्थित जुबली पार्क तथा स्मृति उद्यान का निर्माण किया। कंपनी अपने सामुदायिक कार्यों के माध्यम से समुदाय के समग्र विकास और सभी के लाभ के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन