Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति।

कोरबा( न्यूज उड़ान )भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से जूझ रहे समुदाय के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर राहत प्रदान की।

कंपनी द्वारा किए गए इस प्रयास से स्थानीय निवासियों को गर्मी के कठिन समय में बड़ी राहत मिल रही है।

वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय बालको द्वारा विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति की व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है।

इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बालको हमेशा समुदाय की आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता है, जिसके लिए मैं कंपनी का आभार व्यक्त करता हूं।

बालको की यह पहल समुदाय के प्रति कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। नियमित जल आपूर्ति के माध्यम से अनेक परिवारों को जल समस्या से राहत मिली है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने समय पर सहयोग देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन