Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

भाटापारा : भुनेश्वर यादव हत्याकांड: दोषियों को फांसी और 50 लाख मुआवजे की मांग, यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन।

भाटापारा/मंदिर हसौद:( न्यूज उड़ान) रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय भुनेश्वर यादव की निर्मम हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

सर्व यादव समाज ने हत्यारों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

महानदी में फेंका था शव

भुनेश्वर यादव की बेरहमी से हत्या कर शव को महानदी में फेंक दिया गया था।

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को सर्व यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनमती यादव के मार्गदर्शन में मगधा यादव समाज के जिला अध्यक्ष गजानंद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मंदिर हसौद थाने पहुंचकर डीएसपी लम्बोदर पटेल से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, दोषियों को फांसी की सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता

यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी कई अपराध किए जा चुके हैं।

क्षेत्र में आए दिन लोग पीड़ित और प्रताड़ित हो रहे हैं।

इससे लोगों में डर और आतंक का माहौल बन गया है, समाज ने पुलिस-प्रशासन से अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश महासचिव मगधा समाज मनोज यादव, सचिव मुकेश यादव, राम यादव, जितेश यादव, अनिल यादव, बलवंत यादव, बल्ला यादव सहित मोहल्ले के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

समाज की मांग:

- निष्पक्ष जांच: पूरे मामले की न्यायिक जांच हो

- कड़ी सजा: हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए

- आर्थिक मदद: पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा मिले

- सुरक्षा: क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर रोक लगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन