Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,

कोरबा ( न्यूज उड़ान ) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर कथित तौर पर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। हमलावरों ने स्टील रॉड से ताबड़तोड़ वार करते हुए तोमर के दोनों पैर (घुटने के नीचे) तोड़ दिए।गंभीर रूप से घायल तोमर को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायल तोमर का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री देवांगन ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वही जो जानकारी सामने आ रही है उसमें आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद किस बात से है उसकी भी जांच की जा रही है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन