Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज द्वारा निकालीगई भव्य शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए कैबिनेट मं

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सम्मिलित हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त यादव समाजजनों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि “यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद का ही फल है कि आज नगर एवं जिले में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहें हैं।

साथ ही समाज की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है।”

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि यादव समाज की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इनमें बालको शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास भवन के ऊपरी तल का निर्माण ₹10 लाख, जमनीपाली में सामुदायिक भवन निर्माण ₹10 लाख तथा शारदा विहार अमरैय्यापारा राधाकृष्ण मंदिर के ऊपरी तल का निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य ₹10 लाख के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

वहीं वैशाली नगर मिनी स्टेडियम के पास मंच निर्माण एवं कक्ष सहित ₹10 लाख का कार्य प्रगतिरत है।

इसके साथ ही लाटा मेन रोड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹20 लाख तथा मानिकपुर यादव मोहल्ले में भवन निर्माण के लिए ₹15 लाख की स्वीकृति भी जल्द मिलने वाली है। स्वीकृति के पश्चात इन कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज के विकास और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करना हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत में जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भगवान को समर्पित भजन भी सुनाया।

कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज रमेश यदु, संरक्षक कमलेश यादव, प्रदेश महामंत्री संतोष यादव, नत्थू लाल यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, विनोद यादव, महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती हारबाई यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव, युवा प्रकोष्ठ के कोरबा जिला अध्यक्ष और शोभा यात्रा के संयोजक को रंजू यादव, श्रीमती ममता यादव, पार्षद श्रीमती सुलोचना यादव, एल्डरमैन श्रीमती सुभद्रा यादव, अनूप यादव, ओम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के सम्माननीय जन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन