Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को दो दिवसीय ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

संगठन के चेयरमैन अशोक मोदी जी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक उपयुक्त एवं सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवनसाथी के चयन के लिए एक-दूसरे से परिचित हो सकें।

श्री मोदी ने बताया कि इस दो दिवसीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए अब तक लगभग 1400 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं।

इनमें लगभग 800 युवक एवं 600 युवतियां शामिल हैं। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ-साथ विधुर एवं विधवा प्रतिभागी भी अपना पंजीयन कराकर इस परिचय सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।

संगठन का प्रयास है कि समाज के अधिक से अधिक विवाह योग्य एवं इच्छुक लोगों को इस पहल का लाभ मिल सके।

इस आयोजन की सफलता के लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की मंगल परिणय आयोग की संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया, कोरबा एवं उनकी टीम की सदस्य श्रीमती रजनी डालमिया एवं श्रीमती शशि अग्रवाल पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं।

टीम द्वारा पंजीयन से लेकर प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विशेष बात यह है कि इस परिचय सम्मेलन में केवल छत्तीसगढ़ या देश के विभिन्न राज्यों से ही नहीं, बल्कि विदेशों में निवासरत अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों द्वारा भी ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है। प्रतिभागी अपने घर या कार्यस्थल से मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

इस प्रकार यह सम्मेलन समाज के लोगों को भौगोलिक सीमाओं से परे एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

श्री अशोक मोदी जी ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा समाजहित में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन माध्यम से ऐसे आयोजनों का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इससे देश-विदेश में रहने वाले समाज के लोगों को एक ही मंच पर जोड़ना संभव हो रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा तथा अनेक परिवारों को अपने योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी करने में सहायता प्राप्त होगी।

उन्होंने सम्मेलन की सफलता एवं अधिक से अधिक प्रतिभागियों के लाभान्वित होने की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन