Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित।

श्रीमती शकुंतला कुर्रे ने बताया योजना से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘सुकन्या समृद्धि’ में कर रहीं बचत।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की।

योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने में सहायक बन रही है।

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही कोरबा शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी श्रीमती शकुंतला कुर्रे, पति श्री धनंजय कुर्रे, योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी और संबल प्रदान करने वाली पहल बताती हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना की शुरुआत किए जाने के बाद उन्होंने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अब उन्हें प्रत्येक माह समय पर योजना की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है।

श्रीमती शकुंतला कुर्रे ने बताया कि पहले अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें पति या अन्य परिजनों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि ने इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थय और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी बेटी ध्रीयांशी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत के रूप में भी कर रही हैं।

उनका कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें बचत करने और भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर योजना बनाने का अवसर मिला है।

श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है।

हर माह समय पर राशि प्राप्त होने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे उनके भीतर आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को निभाने में भी सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि “जिस तरह एक बड़ा भाई अपनी बहन की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखता है, उसी तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी प्रदेश की माताओं और बहनों का ध्यान रख रहे हैं।

हर माह मिलने वाली यह राशि हमारे लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ भरोसे और संबल का माध्यम है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूं।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन