Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) दिनांक 23.04.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नकटीखार तालाब के ऊपर साइड धरसा नाला के पास दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपीगण अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं भंडारण करते पाए गए।

मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया एवं अवैध शराब जप्त की गई।

जप्ती विवरण:

कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹4,100/-)

15 लीटर की 01 डिब्बी

10-10 लीटर के जरीकेन

अन्य बर्तनों में रखी महुआ शराब

आरोपीगण:

1. निखिल कंवर

पिता – संतोष सिंह

उम्र – 22 वर्ष

पता – नकटीखार ऊपर मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

2. अजय कुमार मंझवार

पिता – स्व. रविराम मंझवार

उम्र – 21 वर्ष

पता – ग्राम नकटीखार, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

कानूनी कार्यवाही:

आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की विवेचना जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन