Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण।

एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान )

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न संस्थानों के सघन निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार अंतर्गत ग्राम माँझीपारा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक चौपाल का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने कृषक चौपाल के संचालन, किसानों के पंजीयन की प्रगति तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीयन अभी तक नहीं हो पाया है, उनका चिन्हांकन कर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के माध्यम से शीघ्र पंजीयन पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए किसानों को योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उन्हें योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी कृषक चौपाल के माध्यम से प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन