Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहे: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन।

लखन लाल देवांगन ने दी खुली चुनौती... बोले एक रुपए लेने का भी आरोप साबित करके दिखाएं जय सिंह अग्रवाल ।

कोरबा (न्यूज उड़ान) टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने पूर्व मंत्री के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए की मैं उनको खुली चुनौती देता हूं कि किसी से भी ₹1 लेने का आरोप साबित करके बताएं।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा की पूर्व मंत्री अब इस स्तर पर जा चुके हैं कि मेरे दिवंगत पिता जो की 30 35 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुके हैं उनका नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं, मेरे पिता बाजार में दुकान लगाकर कपड़े बेचते थे, साथ ही कृषक कार्य करते थे।

अब कांग्रेस या पूर्व मंत्री के पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो दिवंगत पिता पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि हमने कभी भी किसी के परिवार पर आरोप नहीं लगाया।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अब पूर्व मंत्री मेरे घर के कमरों की बात कर रहे हैं, आप सभी मीडिया के साथी गण एवं शहर की जनता हर रोज मुझसे मिलने मेरे घर आते हैं, मेरे घर में कितने कार्यालय हैं सभी को पता है।

अपने कार्यकाल में जिस तरह करते थे अब वैसे ही मेरा समझ रहे। मंत्री श्री देवांगन ने मीडिया के साथी से कहा कि एक बार पूर्व मंत्री के शीश महल के कमरे और कार्यालय देखकर आए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन