Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्‍न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

कोरबा( न्यूज उड़ान) कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्‍योत्‍सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्‍न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जिसमें विनोद अग्रवाल को कोषाध्‍यक्ष, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर,अर्चना उपाध्‍याय, पूर्व ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष, दुष्‍यंत शर्मा, अशोक लोध एवं पूर्व एल्‍डरमेन आरिफ खान को उपाध्‍यक्ष का जिम्‍मा दिया गया है ।

वहीं रमेश जायसवाल, पूर्व एल्‍डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्‍मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्‍डरमेन मनीराम साहु, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री बनाये गए हैं ।

डॉ.एल पी साहु, रतन लाल यादव, सुरेश पटेल (भिलाई खुर्द) डॉ.डी आर नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्‍द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव को सचिव की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी गई है ।

अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्‍वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा एवं दिनेश कैवर्त को जिला कार्यकारिणी सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है ।

नव नियुक्‍त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्‍ठा के साथ पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी का और विस्‍तार किया जावेगा साथ ही ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी का गठन होगा जिसमें सभी सक्रीय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा ।

श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासनिक) मलकीत सिंह गैदु ने पत्र प्रेषित कर बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन की मजबूती की सुदृढ़ बनाने के उद्देश्‍ से प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी में संगठनात्‍मक ढांचा को शीघ्र ही पूरा करना होगा ।

जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है ।

कोरबा शहर कांग्रेस कमे्टी के लिए विजय केशरवानी प्रभारी बनाए गए हैं ।

वहीं ग्रामीण कांग्रेस के लिए डॉ. विनय जायसवाल प्रभारी नियुक्‍त हुए हैं ।

प्रभारी शुक्रवार तक अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा करेंगे और ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन के लिए आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी करेंगे ।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री द्वारा जारी किये गए पत्र में स्‍पष्‍ट निर्देश है कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड के अध्‍यक्षगणों सहित प्रमुख एवं वरिष्‍ठ पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना है ।

वर्तमान में कोरबा विधानसभा में 299 बूथ संख्‍या है जो कि पिछले 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के समय 244 बूथ संख्‍या थे ।

इस प्रकार कोरबा लोकसभा में 55 बूथ वहीं कटघोरा में 30, पाली तानाखार में 23 एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथ संख्‍या बढ़े हैं ।

जिला अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्‍हान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, आने वाले समय में शीघ्र ही सबको जिम्‍मेदारी मिलेगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन