Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: नव पदस्थ कलेक्टर से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया सौजन्य मुलाकात!@शीघ्र आहूत होगी जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक!

रायगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ ने नव पदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से सौजन्य भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह (अध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ )संरक्षक डॉ डीआर प्रधान (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ )सचिव अनिल यादव (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ) कोषाध्यक्ष डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी (अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय निकाय रायपुर) गोविंद परधान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ रवि गुप्ता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ राजेश तिवारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ रूपलाल सिदार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ श्रीमती जानकी यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी राजेश मेहरा सत्येंद्र मेहर सूरज खर्रा डिकाराम सेस एलबीएस जाटवर वेद प्रकाश अजगले राजेश पटेल रामदयाल पटेल मनोज पटेल श्रीमती ममता चंद्राकर श्रीमती गौरी श्रीवास्तव श्रीमती शारदा कंवर आदि उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान उस वक्त सुखद अनुभव हुआ जब जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का परिचय कलेक्टर साहब को दे रहे थे तब कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वयं कहा कि हम शीघ्र जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक बुलाएंगे और आप सबसे परिचय भी होगा और जिले के कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे। यह कलेक्टर साहब के कर्मचारी हितैषी रुख को प्रदर्शित करता है।
जिले के मुखिया के इस कथन से फेडरेशन के पदाधिकारीयो मैं सकारात्मक संदेश गया है।वहीं फेडरेशन पदाधिकारियों को आशा है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के कर्मचारी अधिकारी निर्बाध रूप से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे और शासन की सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सकेंगे और रायगढ़ जिला उत्तरोत्तर विकास करेगा।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन