Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24-25 मई को कोरबा-कटघोरा दौरे पर, हसदेव आंदोलनकारियों के साथ होंगे महासम्मेलन में शाम

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24-25 मई को कोरबा-कटघोरा दौरे पर, हसदेव आंदोलनकारियों के साथ होंगे महासम्मेलन में शामिल।

कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24 एवं 25 मई को दो दिवसीय कोरबा और कटघोरा प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वे कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आदिवासी अधिकार व जनसरोकारों पर संवाद करेंगे।

पहला दिन: हसदेव आंदोलन को देंगे समर्थन।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिंहदेव 24 मई को अंबिकापुर से कटघोरा पहुंचेंगे।

वे ग्राम पंचायत मड़ई के ग्राम बुका में विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में शामिल होंगे।

महासम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, कांग्रेसजन और क्षेत्रीय नागरिकों के जुटने की उम्मीद है।

इस महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन के बाद सिंहदेव कटघोरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।

दूसरा दिन: कोरबा अंचल में सघन जनसंपर्क।

25 मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री का जमनीपाली, दर्री, बालको, कोरबा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है।

यहां वे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सिंहदेव के इस प्रवास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हसदेव क्षेत्र में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर हो रहे आंदोलन के बीच उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन