Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक: कोरबा रेलवे स्टेशन में पुलिस का व्यापक जागरूकता एवं मॉक ड्रिल अभियान।

आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक: कोरबा रेलवे स्टेशन में पुलिस का व्यापक जागरूकता एवं मॉक ड्रिल अभियान।

आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू एवं समन्वय का किया अभ्यास।

आगजनी से बचाव और साइबर अपराधों से सुरक्षा को लेकर यात्रियों को किया जागरूक।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस द्वारा आज कोरबा रेलवे स्टेशन में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में SDRF, मेडिकल टीम, RPF, GRP एवं कोरबा पुलिस बल की सहभागिता रही।

हादसे की स्थिति में रूट प्लान एवं रेस्क्यू व्यवस्था पर किया अभ्यास।

मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेन में किसी प्रकार की दुर्घटना/आपदा होने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य, यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर अभ्यास किया गया।

इस दौरान आपात स्थिति में किस मार्ग से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित किए जाएंगे, किस टीम की क्या जिम्मेदारी होगी तथा किस प्रकार त्वरित निर्णय लेकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

आगजनी से बचाव और फायर सेफ्टी की दी जानकारी

मॉक ड्रिल के तहत रेलवे ट्रेन की पैंट्री अथवा स्टेशन परिसर में आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। फायर सेफ्टी/होमगार्ड के कर्मचारियों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, आग पर नियंत्रण के प्राथमिक उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आम नागरिकों को भी आगजनी की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं सतर्क तरीके से बचाव कार्य करने के संबंध में जागरूक किया गया।

साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों को किया जागरूक।

कार्यक्रम के दौरान कोरबा पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में उपलब्ध RailWire/RailNet फ्री Wi-Fi का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

यात्रियों को बताया गया कि सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग करते समय बैंकिंग, UPI, पासवर्ड एवं अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान वेबसाइट/ऐप पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें।साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।

अधिकारी रहे मौजूद

पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैंकरा एवं RPF इंस्पेक्टर सतीश कुमार, निरीक्षक साइबर थाना ललित चंद्रा,सहित SDRF, GRP, RPF, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं कोरबा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आकस्मिक घटना या आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी रेस्क्यू, बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों को मजबूत करना रहा।

सजग कोरबा सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन