Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

किडनी-पेशाब की बीमारी के इलाज की बढ़ी सुविधा, शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं।

कोरबा : गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

BALCO बाउंड्री पीछे करे, छोटे दुकानदारों को न उजाड़े - जयसिंह।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) बजरंग चौक से परसाभाठा मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क को लेकर विवाद गहरा गया है।

गुरुवार को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने परसाभाठा बाजार चौक पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों और रहवासियों से मुलाकात की और मौके का जायजा लिया।

इस दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा - "मैं विकास का विरोधी नहीं हूं, लेकिन विकास की कीमत गरीबों के घर और रोजगार नहीं हो सकती।"

उन्होंने कहा कि परसाभाठा में सैकड़ों छोटे दुकानदार पिछले कई सालों से अपनी छोटी-छोटी दुकानों से परिवार का पेट पाल रहे हैं।

सड़क के नाम पर इन दुकानों को हटाना सिर्फ दुकान हटाना नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार की रोजी-रोटी छीनना है।

BALCO को दिया सुझाव -

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि BALCO चाहे फोरलेन बनाए या सिक्सलेन, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके लिए गरीब दुकानदारों को उजाड़ना गलत है।

उन्होंने कहा कि BALCO पहले से ही संयंत्र विस्तार और एश डाइक के लिए शासकीय भूमि का उपयोग कर रहा है।

अगर सड़क के लिए कुछ मीटर जमीन की और जरूरत है तो BALCO प्रबंधन को अपनी बाउंड्री प्लांट की तरफ पीछे कर जमीन उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने BALCO प्रबंधन से स्थानीय लोगों से संवाद करने, युवाओं को रोजगार देने और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा की मांग भी की।

प्रशासन से की अपील -

पूर्व मंत्री ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों की आपत्ति सुनकर सड़क की डिजाइन का दोबारा परीक्षण किया जाए और ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे विकास भी हो और गरीबों का आशियाना भी बचा रहे।

उन्होंने कहा - "सड़क बनाइए, सिक्सलेन बनाइए, लेकिन उन गरीबों को उजाड़कर नहीं जिनकी छोटी सी दुकान ही उनके परिवार का एकमात्र सहारा है।"

इस मौके पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रामगोपाल कुर्रे, चेम्बर अध्यक्ष सुमेर डालमिया, गजानंद साहू, ए.डी. जोशी, पालूराम साहू, देवीदयाल सोनी, बुधेश्वर चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रभावित दुकानदार और नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन