Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : कारगिल विजय दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सी.एस.ई.बी. ग्राउंड स्थित सीनियर क्लब में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ।

राष्ट्रभक्ति और खेल भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में जिले भर से 150 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव बंसल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष रोटेरियन विक्रम अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष रोटेरियन सतनाम सिंह मल्होत्रा ने की।

मंच पर जिला शतरंज एसोसिएशन के एम.के. सोनी एवं आर.एन. विश्वकर्मा भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि श्री संजीव बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, रणनीति और निर्णय क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

वहीं रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सतनाम सिंह मल्होत्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सभी सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन विनोद जलान एवं को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन रमेश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के बीच उत्साह का माहौल रहा तथा पूरे आयोजन में खेल भावना और अनुशासन की सुंदर मिसाल देखने को मिली।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन