Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की शानदार पहल: कोरबा में 14 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊर्जाधानी कोरबा में एक भव्य सांस्कृतिक राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के तत्वावधान में आगामी 14 अगस्त को 'देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है।

इस गौरवमयी प्रतियोगिता को लेकर शहर के युवाओं और कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अंतर विद्यालयीन और महाविद्यालयीन देशभक्ति आधारित समूह नृत्य का कड़ा मुकाबला।

इस बार प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण नृत्य विद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच होने वाली सीधी टक्कर होगी।

इस विशेष मुकाबले में शहर के प्रतिष्ठित डांस संस्थानों और कॉलेजों की टीमें अपनी बेहतरीन राष्ट्रभक्ति प्रस्तुतियों से मंच पर जौहर दिखाएंगी। गीत और नृत्य के माध्यम से होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशप्रेम की भावना को जागृत करना है।

भव्य ऑडिटोरियम में गूंजेंगे राष्ट्रभक्ति के तराने।

यह गरिमामयी कार्यक्रम 14 अगस्त की शाम 6:00 बजे से टीपी नगर स्थित प्रतिष्ठित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में शुरू होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी एकल और समूह दोनों श्रेणियों में अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे।

पंजीयन की प्रक्रिया जारी, सीमित सीटें।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के कलाकार लगातार अपनी प्रविष्टि दर्ज करा रहे हैं।

यदि आप भी इस मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विवरण के अनुसार तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

संपर्क सूत्र : 9755756043 जितेन्द्र डडसेना

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने कोरबा की आम जनता और कलाप्रेमियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और आजादी के इस पावन पर्व को यादगार बनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन