Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात।

शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात।

अब घुटनों के दर्द के लिए नहीं करनी होगी महानगरों की दौड़, कोरबा में ही मिल रहा अत्याधुनिक इलाज।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) उम्र बढ़ने के साथ घुटनों का दर्द धीरे-धीरे जीवन की रफ्तार छीन लेता है।

पहले कुछ कदम चलने में तकलीफ होती है, फिर सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो जाता है और आखिरकार कई लोग अपने ही घर में सीमित होकर रह जाते हैं।

सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं और इलाज के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल ने कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई शुरुआत करते हुए अत्याधुनिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) की सुविधा शुरू की है।

इसी कड़ी में 70 वर्षीय रामशरण साहू, जो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से सेवानिवृत्त हैं, का सफल घुटना प्रत्यारोपण किया गया।

सफल सर्जरी के बाद वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और बिना असहनीय दर्द के दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

जब अनुभव मिला आधुनिक तकनीक का साथ

इस उपलब्धि के पीछे डॉ. दिविक मित्तल का मार्गदर्शन, डॉ. संतोष राठौड़ (MBBS, MS Orthopaedics) की विशेषज्ञता और डॉ. अमन श्रीवास्तव (BPT, MPT) की फिजियोथेरेपी टीम की समर्पित देखभाल रही।

ऑपरेशन से लेकर रिकवरी तक हर चरण में मरीज को वैज्ञानिक उपचार और व्यक्तिगत देखभाल उपलब्ध कराई गई।

अब इलाज नहीं, भरोसा भी मिलेगा अपने शहर में

शिवाय हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल सर्जरी करना नहीं, बल्कि मरीजों को उनके अपने शहर में महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ और व्यवस्थित पोस्ट-ऑपरेटिव फिजियोथेरेपी के साथ अस्पताल घुटनों और जोड़ों की गंभीर समस्याओं का समग्र उपचार प्रदान कर रहा है।

किन मरीजों के लिए फायदेमंद है TKR?

- लंबे समय से घुटनों के असहनीय दर्द से परेशान मरीज

- ऑस्टियोआर्थराइटिस या घुटनों के घिस जाने की समस्या

- चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई

- दवाइयों और इंजेक्शन से राहत न मिलने वाले मरीज

विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर किया गया टोटल नी रिप्लेसमेंट मरीज को दर्द से राहत देने के साथ उसकी जीवनशैली को भी सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोरबा के लिए नई उम्मीद

अब कोरबा और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है।

अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और अपनापन भरी देखभाल के साथ शिवाय हॉस्पिटल शहर में ही विश्वस्तरीय घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

क्योंकि जब इलाज अपने शहर में, अपने लोगों के बीच और विशेषज्ञ हाथों से मिले, तो नई जिंदगी की शुरुआत भी यहीं से होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन