Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : वॉश बेसिन के नीचे छिपा था बेहद विषैला कॉमन क्रेट, RCRS टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) समय रहते सतर्कता और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। एक घर में वॉश बेसिन के नीचे अत्यंत विषैला कॉमन क्रेट (Common Krait) छिपा बैठा था।

जानकारी के अनुसार, जब घर का एक सदस्य हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन के पास पहुंचा, तभी उसकी नजर नीचे किसी चमकती हुई वस्तु पर पड़ी। ध्यान से देखने पर पता चला कि वहां एक सांप बैठा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए परिवार के लोग तुरंत वहां से सुरक्षित दूरी पर हट गए और RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अविनाश यादव मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यह कॉमन क्रेट (Common Krait) है, जिसे स्थानीय भाषा में घोड़ा करैत कहा जाता है। यह भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक है और इसका विष अत्यंत घातक होता है। इसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

कुछ देर की मेहनत के बाद कॉमन क्रेट स्वयं वॉश बेसिन के नीचे से बाहर निकला, जिसके बाद RCRS टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू सफल होने पर परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली तथा RCRS टीम का आभार व्यक्त किया।

RCRS टीम ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे और उससे किसी प्रकार का खतरा महसूस हो, तो स्वयं पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग एवं RCRS को सूचना दें। प्रशिक्षित और अनुभवी टीम शीघ्र मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू करती है।

RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के सभी सदस्य प्रशिक्षित (Well-Trained) एवं अनुभवी (Expert) रेस्क्यूअर हैं, जो वन्यजीवों और आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

RCRS हेल्पलाइन नंबर:

- अविनाश यादव: 9827917848

- 9009996789

- 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन