Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

छत्तीसगढ़ राज्य में “बने खाबो-बने रिहबो 2.0” के अंतर्गत दिनांक 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में माह के प्रारंभ से ही विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए जा रहे हैं।

जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 06 अगस्त 2026 को कटघोरा स्थित अमृततुल्य दूध डेयरी से पनीर, 07 अगस्त को दीपका स्थित अन्नपूर्णा एवं शिवम डेयरी से दूध तथा टी.पी. नगर स्थित माँ कालिका डेयरी से पनीर एवं खोवा के नमूने लिए गए।

इसी प्रकार 11 अगस्त को गौमाता चौक, इमलीडुग्गू, कोरबा स्थित टाटा मिक्सचर फैक्ट्री से मिक्सचर तथा बुधवारी स्थित बुधवानी प्रॉडक्ट्स से मावा बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया।

13 अगस्त को सांझा चूल्हा ढाबा से पका हुआ चावल एवं आटा का नमूना भी जांच के लिए संकलित किया गया।

इसी अभियान के तहत 17 अगस्त 2026 को गौमाता चौक, सीतामढ़ी स्थित मॉं सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर का निरीक्षण किया गया।

यहां से नारियल लड्डू एवं मसूर पाक के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में संदेह होने पर लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थों को नियमानुसार सीज किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में निरंतर निरीक्षण, नमूना संकलन एवं जन-जागरूकता गतिविधियां जारी रखी जाएंगी।

विभाग ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा आम नागरिकों से भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग संबंधी जानकारी देखकर ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन