Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा के वर्ष 2026–2027 के पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह का आयोजन 18 जुलाई को होटल आशीर्वाद इन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ लेकर क्लब की जिम्मेदारियां संभालीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील की संस्थापक मार्गरेट गोल्डिंग को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात निवर्तमान कार्यकारिणी के सेवा कार्यों एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और नई टीम को कार्यभार सौंपा गया।

समारोह में वर्ष 2026–2027 के लिए श्रीमती मंदीप भाटिया ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्रीमती भारती अरोड़ा, सचिव श्रीमती चरणजीत कौर, संपादक श्रीमती रीता क्षेत्रपाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सिमरन कौर तथा आई.एस.ओ. श्रीमती तरनजीत कौर को दायित्व सौंपे गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंदीप भाटिया ने कहा कि उनकी टीम सेवा, मित्रता और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

समारोह में क्लब की सदस्याओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, अल्पाहार एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।

नई कार्यकारिणी को सभी सदस्यों ने सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन