Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : कोहड़िया में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ, पार्षद नरेंद्र देवांगन बोले—विकास कार्यों से वार्ड क्र.18 कोहड़िया क

कोरबा (न्यूज उड़ान) वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया पीपरपारा स्थित स्वास्थ्य केंद्र के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन द्वारा पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है।

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी लगातार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी तथा उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा शहर सहित वार्ड क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों को सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

पार्षद देवांगन ने कहा कि उनका लक्ष्य कोहड़िया वार्ड को सुविधाओं से युक्त एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है।

इसके लिए लगातार जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए स्थानीय स्तर पर भी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है और इसी दिशा में वार्ड में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्षद के प्रति आभार जताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन