Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण। बुधवारी स्थित जैन मिलन

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण।

बुधवारी स्थित जैन मिलन समिति को उद्योग मंत्री ने दी महत्वपूर्ण सौगात ।

महापौर, वार्ड पार्षद एवं समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ कार्यक्रम।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को बुधवारी जैन मंदिर परिसर स्थित जैन स्वाध्याय भवन जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया।

कार्यक्रम अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री श्री देवांगन ने समाज के गणमान्य जनों के साथ भगवान महावीर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की जैन मिलन समिति एवं जैन समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव प्राप्त होता रहा है।

आप सभी के माध्यम से भवन के जीर्णोद्धार कार्य हेतु मांग की गई थी। भगवान महावीर के आशीर्वाद एवं आप सभी के स्नेह का ही परिणाम है की इस भवन के जीर्णोद्धार हेतु सीएसआर मद से तत्काल स्वीकृति दिलाई गई और आज भव्य भवन आप सभी समाज के स्नेहिल बंधुवो को समर्पित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व मे कोरबा नगर का तेज गति से विकास हो रहा है।

विशेषकर सभी समाज के मांग अनुरुप सामाजिक विकास आज नए आयाम की ओर बढ़ रहा है।

अब तक 56 समाजिक विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई कऱ प्रारम्भ कराकर तेजी से पूर्ण कराए जा रहे है।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी , मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, सुधीर जैन, डॉ प्रिंस जैन, प्रकाश जैन,

सोनू जैन,मुकुल जैन,अशोक जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, श्री पारस जैन, मनीष जैन सहित अधिक संख्या मे समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

सामाजिक विकास का नया दौर: महापौर संजू देवी राजपूत ।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सम्बोधित करते हुए कहा की सुशासन की सरकार मे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में आज शहर विकास के साथ -साथ सामाजिक विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

हर मद का उपयोग समाज एवं शहरवासियों के मांग अनुरूप प्रारंभ के साथ पूर्ण भी हो रहे हैं। जिसका लाभ आज सभी वर्ग को मिल रहा है।

समाज ने जताया आभार

समाज के वरिष्ठ जन सुधीर जैन ने मंच से कहा की आज मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा नगर का लगातार विकास तेज गति से हो रहा है।

आज श्री देवांगन द्वारा जैन मिलन समिति को इस महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली है।

सुधीर जैन द्वारा मंत्री श्री देवांगन का आभार जताया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन