Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : रैम्प योजनान्तर्गत उद्योग एवं बैंकर्स बैठक संपन्न।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत जिले के उद्योगों एवं बैंकर्स की बैठक का आयोजन कावेरी होटल डीडीएम स्कूल रोड, कोरबा में किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2025-30 के तहत उपलब्ध विभिन्न सब्सिडी एवं आर्थिक सहायता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही, विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित बैंकों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति को लेकर विभिन्न बैंकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूको बैंक कोरबा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी, उद्योगपति तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन