Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा’।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनके मामलों की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पाकशाला की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच, आवासीय व्यवस्था, पेयजल, स्नानागार एवं शौचालयों की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया।

जेल परिसर में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन व्यवस्था तथा बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए बाहरी परिसर में शेड की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं जेल लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण भी किया गया।

इस दौरान बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऐसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, ताकि कोई भी बंदी न्याय से वंचित न रहे।

इस अवसर पर कु. मयूरा गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्री देवेंद्र पटेल अतिरिक्त कलेक्टर कोरबा, नीतिश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, विजय लक्ष्मी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, डी.डी.ए. श्री डी पी एन कंवर, श्री बजरंग साहू तहसीलदार, सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन