Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

रायपुर : आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित….एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप।

रायपुर( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 26 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, डांगी पर अपने पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण, सेवा नियमों के उल्लंघन तथा विभाग की छवि धूमिल करने जैसे आरोपों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की पत्नी ने आईपीएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

मामला सार्वजनिक होते ही पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया था।

आरोप सामने आने के बाद यह प्रकरण सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी तेजी से उभरा, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।

सरकार ने आदेश में उल्लेख किया है कि प्रथम दृष्टया यह आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत प्रतीत होता है।

इसी आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

मामले की विभागीय जांच अब आगे बढ़ेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन