Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : कल उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मनाएंगे “बहनी संग राखी तिहार”, दीदी-बहनों को दिया स्नेहिल न्योता।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “बहनी संग राखी तिहार” का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन नगर एवं जिले की बहनों तथा भारतीय जनता पार्टी की दीदी-बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता एवं स्नेह के साथ मनाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन कल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डी-1, शासकीय निवास, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में किया जाएगा।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा की सभी मातृशक्ति एवं दीदी-बहनों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पर्व है।

उन्होंने सभी बहनों से “बहनी संग राखी तिहार” में आत्मीयता के साथ शामिल होने का सादर आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन