Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव।

लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

विश्व अर्श दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज।

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने स्वास्थ्य केंद्र मोंगरा में किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की कमी और व्

कोरबा : कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) शहर की जंगल कॉलोनी में उस समय घर के लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया, जब एक घर के अंदर अलमारी के नीचे बेहद जहरीला सांप कॉमन करैत (घोड़ा करैत) दिखाई दिया।

सांप को देखते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते घर के सदस्यों की नजर सांप पर पड़ गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, जंगल कॉलोनी निवासी ध्रुव प्रजापति के घर में अलमारी के नीचे एक कॉमन करैत सांप छिपकर बैठा हुआ था।

घर के लोगों की नजर अचानक सांप पर पड़ी तो वे घबरा गए। सांप की पहचान होने के बाद परिवार ने बिना देरी किए वन विभाग एवं RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

अलमारी के नीचे छिपे सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अविनाश यादव ने सूझबूझ और आवश्यक सावधानियों के साथ कॉमन करैत का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

समय रहते रेस्क्यू टीम के पहुंचने और सांप को सुरक्षित बाहर निकालने से घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली।

यदि परिवार की नजर समय पर सांप पर नहीं पड़ती या कोई अनजाने में उसके संपर्क में आ जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

बेहद जहरीला होता है कॉमन करैत

कॉमन करैत भारत के अत्यंत विषैले सांपों में से एक है। यह अक्सर घरों के कोनों, सामानों के पीछे, अलमारी के नीचे और अन्य सुरक्षित स्थानों में छिपा हुआ मिल सकता है।

रात के समय इसकी सक्रियता अधिक होती है। कई बार लोग अनजाने में इसके नजदीक पहुंच जाते हैं, जिससे खतरा बढ़ सकता है।

वन विभाग or RCRS की आम लोगों से अपील

वन विभाग और RCRS की टीम ने लोगों से अपील की है कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें। तुरंत वन विभाग एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

याद रखें, सांप दिखाई देने पर डंडा नहीं, फोन उठाएं और रेस्क्यू टीम को कॉल करें।

सांप दिखे तो RCRS को कॉल करें – आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।

RCRS Helpline:

9827917848

9009996789

7987957958

SAVE ANIMALS SAVE NATURE.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन