Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव।

लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

विश्व अर्श दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज।

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने स्वास्थ्य केंद्र मोंगरा में किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की कमी और व्

कोरबा : विश्व अर्श दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज।

विश्व अर्श दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज।

लंबे समय तक कब्ज रहना अर्श (बवासीर) का प्रमुख कारण – नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा; संतुलित आहार-विहार अपनाकर करें बचाव।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) विश्व पाइल्स डे (विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को "स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान" के अंतर्गत "चलो आयुर्वेद की ओर" मिशन के तहत पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अंचल के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान मरीजों की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, रक्तचाप जांच एवं रक्त शर्करा की जांच की गई। साथ ही स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में होने वाली अर्श (बवासीर), भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त एवं विभिन्न प्रकार के उदर रोगों से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में इन समस्याओं के लिए लाभकारी बताए जाने वाले अर्श हर क्वाथ का भी निःशुल्क सेवन कराया गया।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अर्श (बवासीर) की समस्या के कारणों और बचाव के उपायों पर जानकारी देते हुए बताया कि अनियमित दिनचर्या, तला-भुना एवं मिर्च-मसालेदार भोजन तथा लंबे समय तक कब्ज बने रहना अर्श की समस्या के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कब्ज बने रहने से मल त्याग के दौरान अधिक जोर लगाना पड़ता है, जिससे बवासीर की समस्या बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि मल त्याग के समय दर्द, जलन, खुजली अथवा रक्तस्राव जैसे शुरुआती लक्षणों को कई लोग संकोच के कारण छिपाते रहते हैं। यही लापरवाही आगे चलकर बीमारी को गंभीर बना सकती है।

इसलिए ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि अर्श से बचाव के लिए संतुलित एवं संयमित आहार-विहार, नियमित दिनचर्या और कब्ज से बचाव बेहद जरूरी है।

समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित उपचार के साथ जीवनशैली में आवश्यक बदलाव अपनाकर इस समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

शिविर में श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, कमल धारिया, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, कविरंजन दास, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठिया, पंचकर्म टेक्नीशियन पिंकी बरेठ एवं शैल कुमारी निषाद ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों को अर्श, भगंदर, कब्ज एवं पेट संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ ही समय पर जांच, उचित चिकित्सकीय परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन