Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव।

लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

विश्व अर्श दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज।

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने स्वास्थ्य केंद्र मोंगरा में किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की कमी और व्

कोरबा : लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

राताखार बाईपास रोड पेट्रोल पंप के पास प्रार्थी से की थी मारपीट एवं लूटपाट।

लूटे गए मोबाइल, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त चोरी के दोपहिया वाहन बरामद।

अपराध क्रमांक 937/2026, धारा 309(4), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण :

1. लखन राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा।

2. रवि निषाद उर्फ दादू, उम्र 22 वर्ष, निवासी राताखार बाईपास रोड, कोरबा।

3. ⁠कमल निषाद उर्फ़ टेंगना निवासी रातखर बाईपास रोड कोरबा

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.11.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रामसागरपारा निवासी प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी रकम लूटने की घटना घटित घटना के आरिपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 937/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लखन राजपूत एवं रवि निषाद उर्फ दादू एवं कमल निषाद को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं लूटे गए सामान की बरामदगी की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील :

किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन