Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

अग्र अलंकरण समारोह-2026’ 14 नवंबर को दिल्ली में ।

कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गय

युवा नेता मीत यादव के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 कोटा में धूमधाम से मनाया गया रायपुर पश्चिम विधानसभा प

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन।

दीपावली पर विधायक फूल सिंह राठिया ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

कोरबा : कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गय

कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद।

* थाना सिविल लाइन रामपुर में दोनों घटनाओं पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध।

* सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर लगातार की जा रही थी पतासाजी।

* पहली घटना में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, पूछताछ में अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

* चोरी की संपत्ति खरीदने के संदेह में एक व्यक्ति से चांदी की दो चेन बरामद, वैधानिक कार्रवाई जारी।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले के थाना सिविल लाइन रामपुर अंतर्गत कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं को कोरबा पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई तथा उनकी पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार सक्रिय की गईं।

इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की पहली घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता है।

सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।

मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं चोरी गई संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त के संबंध में प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा सुरेश निषाद पिता स्वर्गीय गोविंद राम निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी भुलसीडीह (Bhulsidih) के कब्जे से चोरी की चांदी की दो चेन बरामद की गई हैं। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान, शेष चोरी गई संपत्ति की बरामदगी तथा चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में शामिल व्यक्तियों के संबंध में लगातार पतासाजी की जा रही है।

मामले में विवेचना एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन