Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

अग्र अलंकरण समारोह-2026’ 14 नवंबर को दिल्ली में ।

कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गय

युवा नेता मीत यादव के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 कोटा में धूमधाम से मनाया गया रायपुर पश्चिम विधानसभा प

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन।

दीपावली पर विधायक फूल सिंह राठिया ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

कोरबा : दीपावली पर विधायक फूल सिंह राठिया ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस नेता फूल सिंह राठिया ने दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों सहित कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, सद्भाव और नई उम्मीदों का संचार करने का प्रतीक है।

दीपावली का पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में नई खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत हो।

विधायक राठिया ने सभी क्षेत्रवासियों से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, उत्साह और सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।

उन्होंने कामना की कि यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियों का नया उजाला लेकर आए और हर परिवार का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन