रायपुर : युवा नेता मीत यादव के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 कोटा में धूमधाम से मनाया गया रायपुर पश्चिम विधानसभा प
Vivek Sahu
Sat, Nov 7, 2026

रायपुर (दैनिक न्यूज उड़ान) रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20, बड़ा भवानी नगर स्थित शीतला मंदिर के पास रायपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व लोकप्रिय विधायक एवं जननेता श्री विकास उपाध्याय जी का जन्मदिन युवा कांग्रेस नेता मीत यादव के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सम्मानित नागरिकों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव में भाग लिया।
सभी ने केक काटकर बड़े भैया श्री विकास उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने श्री विकास उपाध्याय जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके निरंतर जनसेवा के सफर की सराहना की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता मीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता से जुड़ाव का यह सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
पुनः बड़े भैया श्री विकास उपाध्याय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन